मनोज झा के बचाव में उतरे ललन सिंह, कहा- RJD सांसद के जिस बयान पर विवाद हो रहा, वह उनका नहीं

56 0

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान मनोज झा ने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था। लेकिन उसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया गया। इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप मढ़ा।

‘भाजपा का काम हैं भ्रम फैलाना’
ललन सिंह ने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया हैं भ्रम फैलाना और वह गोदी मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन पर भी प्रहार किया और कहा कि हमारे पार्टी में रणबीर नंदन जैसे कुछ नेता थे जो भाजपा के समर्थन में बयान देते थे और काम करते थे इसीलिए उनको पार्टी से निकाल दिया गया।

बता दें कि हाल ही में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए  मनोज झा ने एक ऐसी कविता सुना दी जिस पर बवाल हो गया। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे थे और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे थे। दरअसल, 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा की मांग करते हुए मनोज ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद से घर में विरोध के सुर उठने लगे हैं।

Related Post

भाजपा के लिए जन सेवा ही परम कर्तव्य, बिहार को कलंकित करने वालों से मुक्ति का लें संकल्प-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जनवरी 15, 2024 0
सत्ता ही राजद की सर्वोच्च प्राथमिकता,जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं, आसुरी विचारधारा के सफाया के बाद ही बिहार का…

पांच राज्यों में चुनाव से पहले ही बिखर जाएगी विपक्ष की एकता: मंगल पांडेय

Posted by - अक्टूबर 14, 2023 0
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि अगले माह देश के पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनावों…

हर घर तिरंगा” अभियान’ के तहत डाकघरों से तिरंगा की बिक्री शुरू, हर घर पर लहराएगा तिरंगा, मात्र 25 रूपये में मिलेगा झंडा

Posted by - अगस्त 3, 2022 0
राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है । सभी नागरिकों के हृदय में देश भक्ति की भावना…

बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को मिला पीएम सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

Posted by - फ़रवरी 17, 2024 0
पटना, 17.02.2024 नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दिन शनिवार की सुबह बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को आगामी…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने बिंदियारानी देवी धाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - जुलाई 31, 2022 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp