पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

81 0

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 15 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व0 अर्जुन मंडल के पुत्र श्री सुबोध कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व मंत्री स्व0 अर्जुन मंडल जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted by - मई 27, 2023 0
पटना, 27 मई, 2023 :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी…

पटना के गांधी मैदान में आयोजित 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाएं

Posted by - अगस्त 16, 2021 0
1.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अधीन तीन महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी। ये हैं- •  सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी…

राज्यसभा के लिये नवनिर्वाचित सांसद श्री अनिल प्रसाद हेगड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

Posted by - मई 23, 2022 0
पटना, 23 मई, 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में जनता दल यू० से…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा के क्रम में मधेपुरा जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 10, 2023 0
पटना, 10 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में मधेपुरा जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भागवत झा आजाद कृत महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का किया लोकार्पण

Posted by - मार्च 28, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भागवत झा आजाद कृत महाकाव्य…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp