मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

248 0

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में..

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 

मुख्यमंत्री ने स्व. मंडल के पुत्र सुबोध कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। अर्जुन मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा – किसकी मां ने दूध पिलाया है? BJP अपने नेताओं को रोके, नहीं तो अंजाम बुरा

Posted by - दिसम्बर 21, 2021 0
 बिहार बीजेपी के नेता गजेंद्र झा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मांझी पर हमला बोला और यहां तक कह…

भागलपुर में हुयी सड़क दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Posted by - जून 14, 2022 0
• प्रत्येक मृतक के शोक संतप्त परिवार को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश पटना, 14…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp