मुख्यमंत्री ने केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 20 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस उदय प्रताप सिंह प्रसिद्ध कानूनविद थे। वे केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने के पूर्व पटना हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी न्यायाधीश रहे थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हाल ही की टिप्पणियाँ