स्मार्ट बाजार के विशेष जोन पर मिल रही छठ पूजा की सभी सामग्रियां

269 0

पटना। स्मार्ट स्टोर्स भारतीय परंपराओं और पर्वों पर लोगों की आस्था का पूरा ध्यान रखती है। अभी मौका सूर्योपासना के महान पर्व छठ का है। लोक आस्था का यह महापर्व छठ बिहार एवं झारखंड के कोने-कोने में मनाया जाता है। इस महापर्व में लोग उगते सूर्य के पहले अस्त होते हुए सूर्य की पूजा करते हैं। यह अपने आप में अनूठी परंपरा है। स्मार्ट बाजार एवं स्मार्ट प्वाइन्ट ने बिहार-झारखंड के सारे स्टोर्स में छठ महापर्व के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए अलग से जोन ही बनाया गया है। इन स्टोर्स में छठ पूजा से संबंधित तमाम सामग्रियां उपलबध कराई जा रही है।

स्मार्ट बाजार के लिए व्रती केवल ग्राहक नहीं है। वह छठ की इस महान परंपरा से अपने आप को जोड़ती हैं। स्टोर्स में पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया हैं यहाँ काम रकने वाले कर्मचारियों को भी शुद्धता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। स्टोर्स में पूजन की सारी सामग्रियां बाजार से कम मूल्य में उपलब्ध कराई गयी है। इतना ही नहीं ग्राहकों के लिए एक खरीदिए एक पाइये, दो खरीदिए एक पाइये जैसे ऑफर उपलब्ध है। यहाँ मिट्टी का चूल्हा, चावल, सिंदूर, गेहूँ, सूप, दौरा, दूध, दही, गुड़, फल इत्यादि सारी सामग्रियाँ छठ के स्पेशल जोन में उपलबध कराई गयी है।

Related Post

पदमविभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन संस्कृति एवम कला जगत के लिये अपुर्णीय छति है-लालू प्रसाद

Posted by - जनवरी 17, 2022 0
पटना 17-1-2022: पदमविभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्वमुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी,…

चौथे दिन भी जारी रहा गरखा में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का सुधांशु रंजन का अभियान

Posted by - अक्टूबर 20, 2021 0
 गड़खा प्रखण्ड इटवा,श्रीपाल बसंत ,गरखा, बाजीतपुर,पिरौना, फेरुसा, महमदा, साधपुर पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विधान पार्षद एमएलसी प्रत्याशी…

मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - नवम्बर 12, 2022 0
मुख्य बिन्दुः- धान अधिप्राप्ति बेहतर ढंग से करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। धान के उत्पादन…

महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

Posted by - फ़रवरी 18, 2023 0
पटना, 18 फरवरी 2023 :- राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp