पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

38 0

राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

पटना, 08 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं काँग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 09 बार प्रतिनिधित्व किया। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० सदानंद सिंह के पुत्र श्री शुभानंद मुकेश से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।

स्व० सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 घंटे तक मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्च स्तरीय मैराथन समीक्षा बैठक की

Posted by - नवम्बर 16, 2021 0
मुख्यमंत्री के निर्देश : शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है…

हाजीपुर में आयोजित बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महासभा में उमड़ा जनसैलाब।

Posted by - जनवरी 16, 2024 0
पद्म भूषण रामविलास पासवान के तैल्यचित्र पर चिराग और रीना पासवान ने किया पुष्पांजलि अर्पित। 3 कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन…

विकास के झूठे वादे और जीत के खोखले दावे करने वालों के झांसे में नही आएगी नबही पंचायत की जनता : भाई कल्लू जी

Posted by - अक्टूबर 7, 2021 0
 ( सिद्धार्थ मिश्रा ) पटना : बिहार में पंचायत समिति चुनाव के तीसरा चरण में होनेवाले मतदान को लेकर सभी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp