पूर्व मंत्री रामचन्द्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

136 0

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 24 दिसम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामचन्द्र राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामचन्द्र राय ने चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और एक बार राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० रामचन्द्र राय जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 11, 2023 0
पटना, 11 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले में विभिन्न विभागों…

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर

Posted by - अक्टूबर 17, 2022 0
मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है ।दोनों जगहों का चुनाव बहुत…

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव जीत को नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत बताया

Posted by - दिसम्बर 8, 2022 0
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक…

पत्रकार समाज सेवक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी एवं गोली से दमन करना लोकतंत्र के लिए अशुभ- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अगस्त 4, 2023 0
आपातकाल में भी हुई थी पत्रकारों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दमन की कार्रवाई, पुलिस द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन कर रहे…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp