जदयू का राजनितिक प्रस्ताव हास्यास्पद , संघीय ढांचे और लोकतंत्र का केंद्र सरकार द्वारा पूरा सम्मान,विजय कुमार सिन्हा।

96 0

महागठबंधन सरकार द्वारा बिहार में किया जा रहा विधायिका , न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओ का अपमान ,

जदयू को बिहार में भ्रष्टाचार , अपराध और अराजकता से मुक्त करने का प्रस्ताव लाना चाहिये ,

जनादेश का अपमान कर जदयू द्वारा महागठबंधन सरकार बनाना बिहार की जनता के साथ छलावा,

पटना , 30 दिसम्बर 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनितिक प्रस्ताव को हास्यास्पद बताते हुये कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संघीय ढांचे और लोकतंत्र का सम्मान करते हुये इसे मजबूत बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू अभी देश में आपातकाल लगाने वाले कांग्रेस के साथ राज्य में सरकार चला रही है। सरकार के द्वारा विधायिका , न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओ का अनादर और अपमान किया जाता है। जन प्रतिनिधियों का तिरस्कार , न्यायपालिका के आदेश की अवहेलना , राजभवन के साथ टकराव और स्वायत्त संस्थाओं द्वारा पारित आदेश की अनदेखी करना सामान्य बात हो गई है। शासन और पुलिस के लोगों द्वारा न्यायालय की अवमानना के कारण उनपर कई बार दंड भी अधिरोपित किया गया है। 


श्री सिन्हा ने कहा कि  जदयू द्वारा जनादेश का अपमान कर महागठबंधन सरकार बनाया गया। यह बिहार की जनता के साथ छलाबा हुआ।  17 माह से राजद के साथ सरकार चला रहे हैं।  राज्य में हत्या , लूट ,अपहरण और बलात्कार ही इनकी उपलब्धि है। प्रशासनिक आराजकता के कारण अपराध चरम पर है। जनता का दुख दर्द सुनने और बाँटने वाला कोई नहीं है। जदयू को बिहार को भ्रष्टाचार अपराध औऱ अराजकता  से मुक्त करने हेतु प्रस्ताव पारित करना चाहिये था। 


श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष सजायाफता है परन्तु राज्य के शासन-प्रशासन की दैनिक कार्यों में उनका हस्तक्षेप होता है।  जदयू को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये।जदयू के पुर्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष जॉर्ज फ़र्नान्डिस, शरद यादव, आर. सी. पी सिंह की विदाई को राज्य के लोगों ने देखा है।वर्तमान अध्यक्ष की भी विदाई हुई है पर इनकी विदाई के वाद जिस प्रकार का जश्न जदयू के लोगों द्वारा मनाया गया ,यह विस्मयकारी है। अपने स्वाभिमान का त्याग कर उस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं था।

श्री सिन्हा ने कहा कि उनके द्वारा जदयू को तोड़कर ओरिजनल जंगल राज बालों की सरकार बनाने की चर्चा है।देखना है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इसे रोकने में सफल होते हैं अथबा नहीं?

Related Post

मुख्यमंत्री ने रग्बी में राष्ट्रीय चैम्पियन बनी टीमों को किया पुरस्कृत, बालिका एवं बालक वर्ग की टीम को सौंपे ढाई-ढाई लाख रूपये के चेक

Posted by - मार्च 9, 2022 0
पटना, 09 मार्च 2022 :- सिकंदराबाद में 05 एवं 06 मार्च 2022 को आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर (अंडर – 14…

मुख्यमंत्री ने पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिये निर्देश.

Posted by - नवम्बर 22, 2021 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पतालमा राजकीय तिब्बी कॉलेज एवंअस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने…

सज्जन कुमार जैन की पूण्यतिथि की पर ‘नर नारायण महाभोग’ सह वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted by - मार्च 3, 2022 0
सज्जन कुमार जैन की पूण्यतिथि के अवसर पर ‘नर नारायण महाभोग’ सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| राजेंद्र नगर…

बिहार में देश का पहला ई-भंडारण का हुआ शुभारंभ

Posted by - मई 26, 2022 0
भंडारण के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ‘ई-भंडारण’ का हुआ शुभारंभ पटनाः  उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं श्रम संसाधन मंत्री…

मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में 114.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होनेवाले गंगा नदी के बायें तट पर सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया कार्यारंभ

Posted by - मई 30, 2023 0
पटना, 30 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में 114.97 करोड़ रुपये की…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp