पूर्व सांसद सह राजद उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार भाजपा में हुए शामिल, सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

43 0

पटना, 17 जनवरी। राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष और सुपौल के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद श्री कुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है, यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है वहीं राजद में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है।

उन्होंने राजद को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण की नीति को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब से राजद सरकार में आई है तब से प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई, यही इस पार्टी की विरासत है।

Related Post

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कार्यक्रम में शामिल हुए,64 लोग,मुख्यमंत्री ने सुनी सभी की समस्यायें,

Posted by - नवम्बर 14, 2022 0
पटना, 07 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता…

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

Posted by - अगस्त 13, 2023 0
बेगूसराय (13 अगस्त, 2023) : भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की कार्यकर्ता बैठक रविवार को बहदरपुर स्थित केयर सद्भावना हॉस्पिटल परिसर में…

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर

Posted by - अक्टूबर 17, 2022 0
मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है ।दोनों जगहों का चुनाव बहुत…

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नशा मुक्ति को लेकर दिलायी शपथ

Posted by - नवम्बर 26, 2021 0
पटना, 26 नवम्बर 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज सम्राट अशोक कंवेन्शन केंद्र के ज्ञान भवन में नशा मुक्ति दिवस…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp