अवसरवादिता की राजनीति मुख्यमंत्री की पुरानी आदत-विजय कुमार सिन्हा।

72 0

विभाग बदल देने से भ्रष्ट्र मंत्रियों का स्वभाव नहीं बदलता।

नीतीश कुमार सत्ता के लिए समझौता कर, दे रहे हैं जंगलराज को बढ़ावा।

देश रामराज्य की ओर अग्रसर हो रहा और बिहार अपराध एवं अराजकता के दलदल में धंस रहा है।

पटना 21 जनवरी 2024

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अवसरवादिता की राजनीति घोषित करते हुए कहा है कि यह उनकी पुरानी आदत है। नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन भले कई दशकों का हो लेकिन उनकी अस्थिरता हमेशा से उन्हें सवालों के घेरे में रखा है। मौका मिलते ही वो कभी भी पलट जाते हैं। कुर्सी पर काबिज रहने के लिए वो पहले भी कई बार अवसरवादिता का सबूत पेश कर चुके हैं। श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को राजीनीति के इस विकार से मुक्त होने तथा अपने राजनीतिक व्यक्तित्व को बचाये रखने हेतु नसीहत दी।

श्री सिन्हा ने बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में हुए अदला-बदली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो व्यक्ति मानसिक रूप से विकारों से ग्रसित है, जो अपराध और भ्रष्टाचार के पुरोधा है उसके किसी भी विभाग में जाने से उसका स्वभाव नहीं बदलता है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को घेरते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि वो पाँच-पाँच विभाग लेकर बैठे हैं। उनके हर विभाग में अराजकता चरम पर है। वसूली और भ्रष्टाचार का खेल लगातार जारी है। ब्लाक से लेकर जिले तक लूट-खसोट का वातावरण है। अपराध, ह्त्या, बलात्कार आदि तो गणना से बाहर है।

श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता के लालच में हर संभव समझौता करने वाला राजनीतिक चेहरा बताया है। उन्होंने कहा कि कुर्सी की लालच में और सत्ता सुख की आकांक्षाओं के कारण इन्होने ऐसे दल से गलबहिया किया है जिसका इतिहास बिहार को जंगलराज और गुंडाराज में बदलने का रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता की इतनी चिंता है तो क्यों नहीं मुख्यमंत्री अपना गृह विभाग और उप मुख्यमंत्री अपने पाँचों विभागों में अदला-बदली कर रहे हैं? बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार,लूट और प्रशासनिक अराजकता के कुएं में धकेलकर वो यहाँ की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। और इसका सबक उनको जनता बहुत जल्द देगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि आज 21 वीं सदी का भारत “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। देश में रामराज्य स्थापित हो रहा है। सनातन संस्कृति का झंडा ऊँचा कर सुशासन और इमानदारी का पग अपने पथ पर बढ़ चुका है। ऐसे में बिहार की बदहाल स्थिति हम माँ भारती के संतानों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को धूमिल कर रहा है।

श्री सिन्हा ने बिहार की जनता की तरफ से बड़े भाई श्री लालू यादव और छोटे भाई नीतीश कुमार के साथ-साथ चाचा-भतीजा वाली सरकार से अपील करते हुए कहा कि बिहार को गर्त में जाने से रोके। बिहार की जनता इनसे मुक्ति चाहती है।

Related Post

RCP सिंह पर बिहार में छिड़ी जुबानी जंग, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- BJP नालंदा में फ्यूज बल्ब के समान हो चुकी

Posted by - मई 22, 2023 0
श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी 3 सालों से लगातार अपनी किस्मत आजमाते समझ चुकी है कि बीजेपी नालंदा में…

उप मुख्यमंत्री डबल इंजन की सरकार को फेल बताकर सी. एम की कुर्सी हथियाने का कर रहे प्रयास- विजय सिन्हा

Posted by - जून 1, 2023 0
स्वास्थ्य मंत्री 18 वर्ष के नीतीश शासन को फेल बताया मुख्यमंत्री दें जवाब- विजय सिन्हा मुख्यमंत्री अपने उप मुख्यमंत्री को…

मोतिहारी में संदिग्ध मौत की हो न्यायिक जांच,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अप्रैल 15, 2023 0
जहरीली शराब से हुई मौत पर सरकार मुआवजा दे, पटना,15 अप्रैल2023 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा…

चिराग का CM पर हमला- नीतीश इफ़्तार पार्टी करते हैं, लेकिन आगजनी के पीड़ितों से मिलने नहीं आते

Posted by - अप्रैल 9, 2023 0
चिराग ने कहा कि सरकार के मुखिया इफ़्तार पार्टी करते हैं, लेकिन इन ग़रीबो से मिलने नहीं आते हैं। चिराग…

रामायण हिन्दू संस्कृतियों और हिंदुओं का अपमान करना ही राजद एवं महागठबंधन के नेताओं का आदत बन गया है : अरविन्द सिंह

Posted by - जून 16, 2023 0
पटना, 16 जून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा है कि राजद और महागठबंधन के नेताओं…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp