प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के सभी आयामों पर काम किया है-विजय कुमार सिन्हा।

69 0

बिहार में डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार।

बिहार में कायम होने लगा है उम्मीद, ऊर्जा और उत्साह का वातावरण।

पूर्व सांसद ब्रह्मंनद मंडल एवं पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना ।

पटना 31 जनवरी 2024

बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास के सभी आयामों पर काम किया है। उन्होंने कहा की अभी प्रस्तुत होने वाला 2024 का लेखानुदान बजट वैश्विक अस्थिरता की पृष्ठभूमि में भी भारत की अर्थव्यवस्था के उत्साहवर्धक उपलब्धियों को दिखाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरिम बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित चार जातियों-युवा, महिला, किसान और गरीब के लिए उम्मीद और आशा की ज्योति जलाने वाला साबित होगा। विगत एक दशक से मोदी जी की सरकार ने जो घोषणाएं की है, उस पर अभूतपूर्व गति से काम हुआ है। आज भारत विकसित भारत बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। आशा, उम्मीद, ऊर्जा और उत्साह का वही वातावरण हमें बिहार में बनाना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त बिहार बनाना हमारा संकल्प है। जहाँ जंगलराज और गुंडाराज की जगह जनता के लिए जनता का राज होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

उप मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक सच्चे समाजसेवी एवं गरीबों के हितैषी थे। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें।

उप मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि एक कर्मठ, विनम्र एवं धैर्यवान राजनेता थे। ईश्वर इनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Post

रणजी ट्रॉफी: गनी के तिहरा शतक जड़ने पर जीतन राम मांझी ने पंजाब सीएम पर कसा तंज

Posted by - फ़रवरी 19, 2022 0
बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने बिहार के लाल के द्वारा विश्व रिकॉर्ड…

लैंड फॉर जॉब केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच

Posted by - जुलाई 31, 2023 0
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव की संपत्ति अटैच कर ली है।…

फरार हैं बिहार के पूर्व कानून मंत्री’, कोर्ट वारंट जारी, फिर भी नहीं मिल रहे कार्तिकेय सिंह

Posted by - सितम्बर 5, 2022 0
बिहार के पूर्व कानून मंत्री रहे कार्तिकेय कुमार कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फरार है. पुलिस वारंट तामिल…

राजद कार्यालय पहुंची आंगनबाड़ी कर्मियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रशांत किशोर ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर हों या आशा वर्कर पटना में बुलाकर लाठीचार्ज करवाना बन गया है नियम

Posted by - नवम्बर 10, 2023 0
पटना: बिहार की राजधानी पटना में RJD ऑफिस पहुंची आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp