मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण,

48 0

निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना, 16 फरवरी 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे०

अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिसर

में बन रहे भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और एक-एक चीज के बारे में बारीकी

से जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और जहां तालाब का निर्माण कराया जा

रहा है उसे भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव

श्री कुमार रवि को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि

यह जल्द-से-जल्द बनकर तैयार हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी होगी। डॉ० ए०पी० जे०

अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और एक्जीबिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान के माध्यम से पूरे साइंस सिटी परिसर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातें बताई और दिखाई जाएंगी। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री के समक्ष डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं से संबंधित एक लघु फिल्म के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दी गई।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई। बहुत पहले से इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर हमारे मन में कॉन्सेप्ट था और हमने इसको लेकर अपना आइडिया दिया। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा। इस परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी। व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान से जुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है इसको लेकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाले पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से करें ताकि लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ रहे।

निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

Posted by - अप्रैल 16, 2022 0
पटना, 16 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लाल बलुआ पत्थर से नव पुननिर्मित महाबोधि मंदिर, बोधगया के…

भारतीय नववर्ष का वैज्ञानिक तथा पौराणिक महत्व : अश्विनी चौबे

Posted by - अप्रैल 3, 2022 0
हर तरफ रहता है, हर्षोल्लास,किला मैदान में भारतीय नववर्ष महोत्सव का हुआ आयोजन पटना/बक्सर, 3 अप्रैल 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन…

मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - फ़रवरी 9, 2022 0
मुख्य बिन्दु • विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। .अपराध…

पटना में भव्यता के साथ मनाई गई श्रीराम सखा भगवान निषाद राज गुहा की जयंती

Posted by - अप्रैल 6, 2023 0
भगवान निषाद राज गुहा की प्रेरणा और सामाजिक एकता से ही मिलेगा सम्मान व प्रतिष्ठा : प्रेम कुमार चौधरी सिर्फ…

मुख्यमंत्री नालंदा जिला के पूर्व जदयू अध्यक्ष स्व० सियाशरण ठाकुर के श्राद्धकर्म में हुये शामिल

Posted by - जनवरी 13, 2023 0
पटना, 13 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार नालंदा जिला के एकंगरसराय स्थित आवास पहुँचकर नालंदा जिला के पूर्व…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp