बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को मिला पीएम सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

80 0
  • आने वाले 100 दिनों में सीधे बूथ को टारगेट कर
    मतदाताओं को बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां
  • फर्स्ट टाइम वोटर और महिलाओं को करें लक्ष्य,
    2014 के पहले और बाद के भारत का बतायें फर्क

पटना, 17.02.2024

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दिन शनिवार की सुबह बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिला। इस बैठक में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, क्षेत्र संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, कलस्टर प्रभारियों व पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,सिद्वार्थ शंभू,राजेन्द्र सिंह,सरोज रंजन पटेल,प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय,बिक्रम सिंह और रत्नेश कुशवाहा, विधायक ई.शैलेन्द्र, राणा रणधीर, पींकी कुशवाहा और जीवेश मिश्रा आदि वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर एक वोटर को 2014 के पहले और बाद के भारत के बारे में बताएं। फर्स्ट टाइम वोटर के पास भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जाएं और उनसे सम्पर्क कर पहले और आज के भारत का फर्क समझाएं। उन्होंने कहा कि महिला वोटर हमारे लिए केवल वोटर नहीं बल्कि सम्मान की पात्र हैं। उनसे सघन सम्पर्क कर केन्द्र सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।

श्री मोदी ने कहा कि विपक्ष इस चुनाव में तू-तू-मैं-मैं की राजनीति ज्यादा करेगा। मगर गरीब कल्याण को लेकर हमारा कम्पेन चलेगा। विकास और दुनिया में भारत को उच्च स्थान पर प्रतिष्ठापित करना हमारा मुद्दा होगा। विगत 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त और आरोपमुक्त तथा विकास के प्रतीक के तौर केन्द्र सरकार की जो छवि रही है, उसके आधार पर चुनाव अभियान को केन्द्रित करना है।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि गांव सम्पर्क अभियान के तहत हम देश के 7.5 लाख गांवों तक पहुंचने में सफल रहे हैं। देश के 10 लाख 46 हजार बूथों में से 8.5 लाख बूथों पर सम्पर्क करने में हमें सफलता मिली है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय के साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों तक हमने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत विगत चुनाव में हारे उन 161 लोकसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय मंत्रियों के 430 से अधिक प्रवास आयोजित किए गए हैं। इस बार इनमें से काफी सीटें जीतने में भाजपा कामयाब होगी। महिलाओं के स्वयं सहायता ग्रुप और एनजीओ के ग्रुप के साथ भी बड़े पैमाने पर सम्पर्क अभियान चलाना है। आने वाले 100 दिनों में भाजपा कार्यकर्ता सीधे बूथ को टारगेट कर विकास की बातें जन-जन तक पहुंचाएं।

Related Post

बैठक से पूर्व ही बिखर रहा विपक्षी एकता का कुनबा, एकता का दिखावा केवल स्वार्थ: मंगल पांडेय

Posted by - जून 17, 2023 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक से…

महागठबंधन की सरकार रोजगार देने में नाकाम, अपराधी बेलगामः मंगल पांडेय

Posted by - अगस्त 9, 2023 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार ने अपने एक साल…

बिक्रम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - सितम्बर 4, 2022 0
पटना, 04 सितम्बर 2022 :- पूर्व प्रत्याशी डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ० सर्वपल्ली…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp