मुख्यमंत्री ने कोविड टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर बिहारवासियों को दी बधाई

37 0

कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतिम ऑकड़ों के अनुसार

बिहार पूरे देश में रहा प्रथम स्थान पर

पटना, 18 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 33 लाख 9 हजार 685 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार प्रथम स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में 17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 33 लाख 9 हजार 685 लोगों का टीकाकरण किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों एवं खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा।

Related Post

19 अगस्त को अनु0 जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की बैठकः- राजेश्वर माॅंझी

Posted by - अगस्त 12, 2023 0
पटना 12 अगस्त 2023 (शनिवार)19 अगस्त 2023 (शनिवार) को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) अनु0 जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर…

ईपीएफओ का ई नॉमीनेशन के लिए व्यापक अभियान शुरू: रविकांत सिन्हा ईपीएफओ जनसंपर्क पदाधिकारी

Posted by - नवम्बर 22, 2021 0
आज ईपीएफओ जनसंपर्क पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने ईपीएफओ का ई नॉमीनेशन के लिए व्यापक जानकारी दी, ईपीएफओं के सदस्यों के…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 18, 2023 0
पटना, 18 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले की जीविका दीदियों…

गंगा किनारे बसे गांव के लोगों से  आग्रह है रासायनिक खेती न हो इसके सभी पहल करें: आर के सिन्हा

Posted by - मई 9, 2022 0
*आर के सिन्हा की बायोग्राफी लिख रहे हैं मुरली मनोहर श्रीवास्तव बक्सर:  किसी भी कार्य करने के लिए आत्मबल और…

मुख्यमंत्री ने मगध महिला कॉलेज के नवनिर्मित छात्रावास का किया उद्घाटन

Posted by - मई 23, 2022 0
पटना, 23 मई, 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज के नवनिर्मित ‘महिमा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp