तेजस्वी यादव चुनावी भाषणों में अपने माता-पिता के 15 सालों की चर्चा करने से क्यों परहेज करते हैं: उमेश सिंह कुशवाहा

42 0

12 अप्रैल 2024
बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी राजनीतिक दल अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच प्रमुखता से रखता है और अपने किए गए कामों के आधार पर जनता से वोट माँगता है लेकिन राजद शायद देश-दुनिया की एकलौती ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो चुनाव में अपने 15 सालों के कार्यकाल की चर्चा करना मुनासिब नहीं समझती है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पूछा कि आखिर क्या वजह है कि तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी भाषणों में अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने से परहेज करते है।् तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित कर रहें हैं लेकिन उनके मुख से राजद के 15 सालों की उपलब्धियों को जानने के लिए आम जनता के कान तरस गए हैं। यह एक प्रकार से राजद की आत्म-स्वीकृति है कि लालू-राबड़ी का शासनकाल पूरे तौर पर असफल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के जंगलराज में सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा रंगदारी और लूट की घटनाओं के कारण बिहार में कई कल-कारखाने बंद हुए। नतीजतन प्रदेश के लोगों को जीवनयापन के लिए पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। तेजस्वी प्रसाद यादव रोजगार पर लच्छेदार भाषण देते हैं लेकिन बिहार की जनता को यह नहीं बताते हैं कि कल-कारखानों को बंद करवाकर युवाओं का रोजगार छीनने में सबसे बड़ी भूमिका उनके माता-पिता की रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की कुशल नेतृत्व के कारण आज बिहार की कानून-व्यवस्था सदृढ़ होने से देश-दुनिया के निवेशक बिहार आ रहें हैं और नए-नए उद्योग लग रहें हैं। राजद के समय में बीमारू राज्य वाला बिहार आज देश में सबसे अधिक विकास दर से आगे बढ़ने वाला राज्य बना है। लालू-राबड़ी के शासन में बिहार का बेड़ा गर्क हुआ इसलिए राजद के लोग जनता के बीच 15 सालों की चर्चा करने से बचते हैं।





                        

Related Post

श्री नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से की बातचीत

Posted by - जनवरी 28, 2024 0
पटना, 28 जनवरी 2024 :- श्री नीतीश कुमार ने आज 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल श्री…

मुख्यमंत्री चुने जाने पर सचिन पायलट ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई

Posted by - दिसम्बर 12, 2023 0
राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। राज्य में नए मुख्यमंत्री का 15 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह…

पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार मिला अनुसूचित समाज को लोकतांत्रिक व संवैधानिक सरकार: मंगल पांडेय

Posted by - नवम्बर 26, 2023 0
पटना।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज देश में वर्षों…

नौकरी के बदले जमीन घोटाला: तीसरी बार CBI के समक्ष पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव

Posted by - मार्च 15, 2023 0
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - अगस्त 2, 2022 0
पटना,• मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में ब्रॉन्ज…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp