​नीतीश कुमार की जुबान हमेशा फिसलती ही रहती हैं,​ व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से सही नहीं: मनोज झा

33 0

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव( Lalu Yadav) के बच्चों को लेकर दिए बयान पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान हमेशा फिसलती ही रहती हैं। राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से सही नहीं है और बिहार के लिए भी सही नहीं है।

‘तेजस्वी कभी भी किसी भी मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते’
मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी भी किसी भी मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं और निजी हमले की शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी है। सबको पता है कि इसकी शुरुआत किसने की थी। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा गया था। कांग्रेस की विधवा कहा गया था, यहां तक की जर्सी गाय भी कहा गया था। राजनीति में इस तरह के हमले सही नहीं है। यदि इस पर लगाम नहीं लगा तो संसदीय लोकतंत्र आहत होगा।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि आजकल कुछ लोग सब कुछ दावा करते हैं। जब उन्हें हटाया गया तो उन्होंने अपनी पत्नियों को नियुक्त किया। अब उनके बच्चे हैं। ‘अब पैदा तो बहुत कर दिया। इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को, बाल बच्चा’। अब उन्होंने अपने बेटे, बेटियों हर किसी को राजनीति में शामिल कर लिया हैं। वे हर जगह कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वे पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कोई भी काम नहीं हो पाता था।  

Related Post

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पूर्व की तैयारियों एवं गंगा जल आपूर्ति योजना की समीक्षा की

Posted by - अप्रैल 25, 2022 0
गंगा जल आपूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें। • राजगीर, गया, बोधगया एवं नवादा में गंगा का जल…

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट’ के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा, भव्य गंगा आरती में भी हुये शामिल

Posted by - अक्टूबर 27, 2023 0
पटना, 27 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण…

सारण जिला के मांझी में सरयू नदी में हुये नाव हादसे पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की

Posted by - नवम्बर 2, 2023 0
मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश पटना, 02 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री…

मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान का किया शुभारंभ, प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया    रवाना

Posted by - मई 24, 2023 0
पटना, 24 मई, 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया।…

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की,

Posted by - अप्रैल 2, 2023 0
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे, पूरी मुस्तैदी बनाए रखें। • उपद्रवियों की पहचान…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp