आप’ ने की तैयारी बैठक, 26 नवंबर को निकालेगी तिरंगा यात्रा

76 0

पटना :आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 26 नवंबर को अपनी पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पटना की सड़कों पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसी संदर्भ में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में बिहार के सभी जिलों के पर्वेक्षक तथा प्रदेश में अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के केंद्रीय टीम की ओर से बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा के प्रतिनिधि विपिन राय ने किया। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने 26 नवंबर के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया।

 बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिय प्रत्येक जिलों में भी एक एक बैठक आयोजित की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिलों ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता 26 नवंबर के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल हों।

 बैठक को संबोधित करते हुए, दिल्ली से केंद्रीय टीम की ओर से आए प्रतिनिधि विपिन राय ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार पिछले 16 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज है लेकिन बिहार हर क्षेत्र में पीछे छूटता जा रहा है फिर भी बिहार के लोग विकल्पहीनता के कारण बार बार एनडीए को सत्ता में लाने के लिए मजबूर थे। अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक मजबूत एवं स्वच्छ विकल्प के रूप में अपनी पहचान बना चूकी है। बिहार में भी लोग अब बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से स्वेक्षापूर्वक जुड़ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब होगी। उन्होंने दावा किया कि 26 नवंबर की तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी तथा इसमें हजारों की संख्या में लोग पटना की सड़कों पर तिरंगा झंडा लेकर निकलेगें।

 बैठक में पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डा. शशिकांत, प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश, गुलफिशा यूसुफ, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नवनित झा, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, अमित सिंह, ई. उमाशंकर, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, बेगुसराय से शिवदयाल सिंह एवं अभिषेक जायशवाल, वैशाली से मनोज शाह, जहानाबाद से बालेश्वर यादव, सारण से मुनि जी, गया से अशोक कुमार सिंह, रोहताश से गुलाम कुंदनम, कैमूर से सुल्तान असरफ, अरविंद कुमार पंकज, सुयोश ज्योति, प्रेम प्रकाश, प्रियरंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Post

लोकसभा में चिराग ने उठाया बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा, कहा- आपराधिक घटनाओं की CBI जांच हो

Posted by - दिसम्बर 9, 2022 0
चिराग पासवान ने शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि बिहार में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों…

बिहार में सिर्फ शराबबंदी नही, पूर्ण नशाबंदी की जरुरत -विजय कुमार सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 2, 2022 0
सरकार की नीयत साफ नही, इसीलिए शराबबंदी की नीति हो रही असफल -नेता प्रतिपक्ष शराब बनाने वाले और पीने वाले…

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा के साथ नियमित शिक्षक के समान बेतन औऱ सेवा शर्त लागू करे सरकार—विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अगस्त 6, 2023 0
नियोजित शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा छलाबा, सीधा समायोजन हो, नई शिक्षक नियमावली और बी पी एस सी की परीक्षा…

पटना: लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्रिमंडल में ब्राह्मणों की उपेक्षा की गई है।

Posted by - अगस्त 20, 2022 0
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित अन्य जगहों पर लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक परिदृश्य में दीक्षा-शिक्षा,…

महागठबंधन सरकार में पासवानों एवं महादलितों पर राज्य में जुल्म ढाए जा रहे हैं –  प्रिंस राज पासवान

Posted by - नवम्बर 30, 2022 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना की एक टीम रालोजपा प्र्रदेश अध्यक्ष पिं्रस राज पासवान के नेतृत्व में अरवल…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp