मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के पूर्व गंगा घाटों का निरीक्षण किया.

100 0

पटना, 27 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर से गाँधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् दानापुर के नासरीगंज तक भी उन्होंने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई,सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था हेतु कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्रू घाट से टापूनुमा संरचना तक पीपापुल का निर्माण कराया जा रहा है।

बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशें।

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानीन हो।

गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।

 यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले।

छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग करायें, साथ ही नदी किनारे की सड़कों के पास भी बैरिकेडिंग करायें।  

छठ व्रतियों की सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखें।

गंगा घाटों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना की गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं।

छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हमलोगों ने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है।

छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार-विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

इस बार अधिक वर्षापात होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है।

ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरुरी हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।

उन्होंने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर गंगा के किनारे के घाटों का जायजा लेकर छठ महापर्व को

लेकर स्थल का चयन करके काम शुरु कर देंगे ताकि छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 3 नवंबर को एक बार फिर से छठ घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों

का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री आनंद किशोर, सचिव जल संसाधन श्री संजीव हंस, पटना के प्रमण्डलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित पटना नगर निगम, बुडको एवं बिहार राज्य

जल पर्षद के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान का किया शुभारंभ, प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया    रवाना

Posted by - मई 24, 2023 0
पटना, 24 मई, 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया।…

आर्लेकर ने राजभवन में नव नालंदा महाविहार द्वारा तैयार की गई शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म

Posted by - अगस्त 31, 2023 0
आर्लेकर ने राजभवन में नव नालंदा महाविहार द्वारा तैयार की गई शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म “Buddhacarika A Living Heritage” तथा वहाँ…

वैशाली में विश्व की प्रतीकात्मक प्रतिमा की स्थापना बिहार को विश्व पटल पर स्थापित करने और बिहार में असीमित रोजगार के सृजन के लिए अत्यंत आवश्यक – डॉ ममतामयी प्रियदर्शिनी

Posted by - जनवरी 26, 2022 0
डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने बताया कि आज, दिनांक 26/01/22 को, “यू-हम फाउंडेशन” के तत्वाधान में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत…

मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Posted by - मार्च 4, 2022 0
• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि | • पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp