रेप के आरोप की हो निष्पक्ष जांच- शालिनी शुक्ला

78 0

गर्भवती शालिनी न्याय के लिए भटकती रही SP के पास, नहीं मिलता इंसाफ

शालिनी ने प्रशासन से लगाई गुहार, आरोप का हो निष्पक्ष जांच दोषी को मिले सजा

पटना- कलकत्ता से आई एक महिला कलाकार ने एक इवेंट कंपनी के मालिक पर रेप जैसी संगीन आरोप लगाया था जिसको लेकर आरोपी हर्ष रंजन की पत्नी शालिनी शुक्ला ने इस आरोप का खंडन करने हेतु पूरे साक्ष के साथ शुक्रवार को पटना में प्रेस वार्ता किया और मीडिया के सामने उस झूठे आरोप जैसे मामले को खारिज करते हुए कहा कि मेरे पति पर जो संगीन आरोप लगे हैं वो बिल्कुल निराधार है और हमें टॉर्चर करने की साजिश की जा रही है।

बता दें कि हर्ष रंजन ने 1 जुलाई  और 2 जुलाई को पटना के एक नामचीन होटल में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया था जिसमें कलकत्ता से एक महिला एंकर को बुलाया गया था। आयोजन के बाद एंकर ने 4 जुलाई 2021 को कोलकाता के एक थाने में हर्ष रंजन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी जिसमें यह आरोप लगाया गया कि इवेंट कंपनी के मालिक ने एंकर के साथ रेप और बदसलूकी किया।

जब इस मामले को हर्ष रंजन की पत्नी शालिनी शुक्ला ने शोध किया तो पता चला कि ये आरोप सरासर गलत है। उस दिन से शालिनी ने अपने पति को निर्दोष साबित करने के लिए पटना में आईजी से मिली। आईजी ने सिटी एसपी को जांच का आदेश दिया। सिटी एसपी ने शालिनी को मध्य एसपी के पास भेज दिया लेकिन शालिनी शुक्ला गर्भावस्था में रहते हुए पीड़ा लिए महीनों दौड़ती रही लेकिन मध्य एसपी ने अभी तक इस केस की जांच नही किया।

शुक्ला आज भी मीडिया और प्रशासन से विनती करते हुए गुहार लगा रही है कि मैं पेट में बच्चा लिए प्रशासन के पास भारी पीड़ा लिए दौड़ती रही, आज मेरा टांका भी नही कटा है। आप अब भी मेरे ऊपर दया कीजिये साहब और आरोप की त्वरित जांच कर हमारे निर्दोष पति को निष्पक्ष नया दीजिये।

शालिनी शुक्ला ने पत्रकारों से बार बार यह भी कहा कि अगर हमारे पति पर आरोप साबित होता है तो उन्हें जरूर फांसी की सजा मिलनी चाहिए अन्यथा जालसाजी करने वाली उस एंकर लड़की को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Related Post

मोदी जी की सोच की दिशा ऊर्ध्व है, वे हमेशा रचनात्मक तरीके और उच्च लक्ष्यों की सोचते हैं: अरविन्द सिंह

Posted by - मई 21, 2022 0
पटना, 21  मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी जी की…

महंगाई के मोर्चे पर लगातार काम कर रही मोदी सरकार, नतीजा सामने है: अरविन्द सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा, बिहार!

Posted by - अप्रैल 13, 2023 0
पटना, 13 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र…

बिहार को नफरत की आग में झोंकना चाह रहे हैं शिक्षा मंत्री- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 12, 2023 0
मुख्यमंत्री अविलम्ब मंत्री को बर्खास्त करें या उनके बयान पर अपना स्टैंड साफ करें * तुष्टिकरण और वोटों के ध्रुवीकरण…

बीपीएससी पेपर लीक मामले की हो केन्द्रीय एजेंसी से जांच : सोनिया देवी

Posted by - मई 17, 2022 0
मामले में हो रही छोटी मछलियों पर कार्रवाई, बिहार सरकार के जांच पर भरोसा नहीं पटना। बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर…

स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, कहा- इस तरह से नहीं चलेगा सदन

Posted by - मार्च 14, 2022 0
बिहार के लखीसराय जिले में वहां की स्थानीय पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच हुए विवाद को लेकर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp