अश्विनी चौबे ने कहा– प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र साधना का पर्याय

71 0

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का प्रत्येक शब्द भारत माता के विकास,इतिहास,पर्यावरण,कला संस्कृति और आमजन के लिए समर्पित

पटना, 28 नवंबर 2021:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 83वें मन की बात के जरिए देशवासियों के संबोधन पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र साधना का पर्याय है। उनके संबोधन का प्रत्येक शब्द भारत माता, भारत के विकास, इतिहास, पर्यावरण, कला संस्कृति और आमलोगों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन हमेशा उत्साहवर्धक, प्रेरणादाई और ऊर्जा बढ़ाने वाला होता है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव, वृंदावन धाम की भव्यता, पर्यावरण, अंबेडकर जयंती, नौसेना दिवस, सशस्त्र सेना झंडा दिवस,1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने, सरकारी योजनाओं सहित रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं, मेजर ध्यानचंद जैसे खेल रत्न, संतों और देश के सुरक्षाबलों का सार्थक चर्चा कर अपने मन की बातें रखी जिससे पता चलता है कि हमेशा उनके मन में भारत माता और भारतवासी ही रहते है।

श्री चौबे ने कहा कि मोदीजी का ये संबोधन किसी भी देशवासी के मन को छू लेता है कि “मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता. मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूँ, मेरे लिए ये पद, ये प्रधानमंत्री सारी चीजें ये सत्ता के लिए है ही नहीं, सेवा के लिए है”। साथ ही उन्होंने “प्रकृति को मां बताया और उसके संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति से हमारे लिए तभी खतरा पैदा होता है जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं”।

श्री चौबे ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जनजातीय समुदायों के लोगों की चर्चा और स्टार्ट अप के तेज रफ्तार विकास की बात कर देश के लोगों का उत्साहवर्धन किया

Related Post

दिल्‍ली CM पद से इस्तीफा न देने पर अड़े अरविंद केजरीवाल पर प्रशांत किशोर का हमला,

Posted by - मार्च 28, 2024 0
‘राजनीतिक नैतिकता भी कोई चीज होती है’, जिस तरह की राजनीति ये करते हैं वो जमाना चला गया जब किसी…

बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 11, 2022 0
पटना, 11 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में…

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जुलाई 2023 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी

Posted by - अक्टूबर 18, 2023 0
केन्‍द्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय…

हर घर नल का जल” सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, स्कीम की सफलता से घबराहट में अनर्गल प्रलाप कर रहा है विपक्ष… उप मुख्यमंत्री

Posted by - सितम्बर 23, 2021 0
पटना:बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने एक अंग्रेजी अखबार में “हर घर नल का जल” स्कीम के अंतर्गत…

प्रधानमंत्री ने 10 वर्ष माँ भारती के संतानों के उत्थान और कल्याण के लिए मनोयोग से काम किया : विजय सिन्हा

Posted by - अप्रैल 1, 2024 0
भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन : विजय सिन्हा रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री विजय…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp