मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में फिर से जिलों का दौरा करेंगे, पंचायत चुनाव के बाद शराबबंदी जागरूकता यात्रा की होगी शुरुआत

48 0

पटना,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन की किसी घटना को वे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। मंगलवार को विधानसभा परिसर में शराब की कुछ खाली बोतलों की बरामदगी के बाद उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी की संयुक्त जांच का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्से की यात्रा की भी घोषणा की। कहा कि गड़बड़ करने वाले कुछ लोगों को छोड़ दें तो राज्य के आम लोग शराबबंदी कानून के पक्ष में हैं।

दूसरी पाली के शुरू होते ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में शराब की कुछ खाली बोतलों की बरामदगी का मामला उठाया। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी जांच की घोषणा कर रहे थे। उसी समय मुख्यमंत्री सदन में पहुंचे। उन्होंने बगल में बैठे उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से ब्यौरा लिया। खाली बोतलों की बरामदगी की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खड़े हो गए। उन्होंने कहा-मैं काम कर रहा था। मैं नहीं जानता था। परिसर में शराब की बोतलें मिली है। यह बहुत-बहुत ही खराब बात है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से आग्रह किया कि वे जांच की इजाजत दें। हम मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच के लिए कहते हैं। एक-एक चीज की जांच होगी। आज ही जांच होगी। विधानसभा परिसर में शराब मिलना मामूली बात नहीं है। कोई गड़बड़ कर रहा है तो उसे छोडऩा नहीं चाहिए। यह पता आप पूरी जांच की इजाजत दीजिए। शराब की खाली बोतल कहां से आई, कैसे आई। पूरी जांच अगर गड़बड़ करने वाला कैंपस में रहता है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

महिलाओं से करेंगे अपील

मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान आम लोगों और खास कर महिलाओं को शराबबंदी कानून के बारे में बताएंगे। अपील करेंगे कि इसे सख्ती से लागू करने में सक्रिय योगदान करें। उन्होंने कहा कि आम लोग इस कानून के पक्ष में हैं। कुछ लोग आदतन गड़बड़ करते हैं। सरकार उनके साथ सख्ती से निबटेगी।

विधानसभा में मुख्यमंत्री से पहले संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष इजाजत दें। सरकार जांच करवाएगी। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कहा कि अगर आपके पास शराब से जुड़ी कोई जानकारी हो तो उपलब्ध कराएं। सरकार बिना देर किए शराब बेचने और इसका सेवन करने वालों पर कार्रवाई करेगी।

Related Post

मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - अक्टूबर 8, 2022 0
पटना, 08 अक्टूबर 2022:- लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित…

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

Posted by - दिसम्बर 28, 2021 0
पटना,  28  दिसम्बर  2021  :-  पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 अरूण जेटली जी के जन्मदिवस पर राजकीय  जयंती  समारोह  का  आयोजन …

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने सुश्री साइखोम मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं

Posted by - जुलाई 31, 2022 0
पटना, 31 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के…

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का किया शुभारंभ

Posted by - अप्रैल 30, 2022 0
पटना, 30 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज केन्द्र और बिहार सरकार की इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp