मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिलान्तर्गत महाने बीयर सिंचाईं परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, पुनर्स्थापन कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए कई निर्देश

55 0

पटना, 08 दिसम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी ग्राम पंचायत अंतर्गत महाने बीयर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने महाने बीयर सिंचाईं परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

• निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव जल संसाधन को निर्देश दिया कि महाने बीयर सिंचाईं परियोजना के डैमेज पिलर, प्रोटेक्शन वाल, बोल्डर पिचिंग, बेलहरवा महाने लिंक कैनाल के सुपर पैसेज सहित अन्य चीजों को दुरुस्त करायें। उन्होंने कहा कि इसके डिसिल्टेशन का कार्य भी कराएं।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर सिंचाई कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हम आपकी समस्या जानने आए हैं और आपकी सिंचाई एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कमांड एरिया से आने वाले पानी का माइनर डिस्ट्रिब्यूट्री कार्य कराएं ताकि ग्रामीणों को सिंचाई कार्य में सुविधा हो। जल वितरण की ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा हो और सभी को सिंचाई में सहुलियत हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि महा बीयर सिंचाई परियोजना का जल्द पुनर्स्थापन कार्य शुरु कराएं। इसके पूर्ण होने से आस पास के कई गांवों को फायदा होगा।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री पंकज सिन्हा, जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जग्गु नाथ रेड्डी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Related Post

मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी की जयंती पर राज्यवासियों को दीं शुभकामनायें।

Posted by - फ़रवरी 15, 2022 0
पटना 15 फरवरी 2022.  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों…

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

Posted by - अक्टूबर 2, 2022 0
पटना, 02 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा,…

मुख्यमंत्री ने अल्प एवं अनियमित वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

Posted by - अक्टूबर 13, 2022 0
• अल्प वर्षापात के कारण सभी प्रभावित जिलों के प्रखण्ड, पंचायत, गाँव एवं टोला स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का…

बिहार वासियों को गाली देने वालों के गोद में बैठकर किस मुंह से बिहार की जनता के बीच में जाएंगे राजद जदयू के लोग – अरविन्द सिंह

Posted by - दिसम्बर 26, 2023 0
पटना, 26 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की राजद जदयू ने अपने…

नीतीश कैबिनेट में कुल 14 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य की 8 सेंट्रल जेलों में होगी साइकोलॉजिस्ट की बहाली

Posted by - अक्टूबर 10, 2023 0
वहीं पैक्स-व्यापार मंडलों की ससमय CMR आपूर्ति करने पर सरकार ने प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp