वाल्मीकिनगर के बाद बिहार को कैमूर में मिलेगा दूसरा टाइगर रिजर्व– अश्विनी चौबे

41 0

एनटीसीए की 19वीं बैठक में हुई चर्चा कैमूर के इलाकों में देखे जाते रहे हैं बाघ। पर्यटन के रूप में भी होगा फायदा

पटना, 6 जनवरी 2022.केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिहार में वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में दूसरे टाइगर रिजर्व के लिए कार्यों को मूर्त रूप दे रहा है। बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 19वीं बैठक में इस पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। शीघ्र ही वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में बिहार को दूसरा टाइगर रिजर्व मिलेगा। 

पर्यटन के दृष्टिकोण से पूरे शाहाबाद क्षेत्र को होगा फायदा

कैमूर टाइगर रिजर्व होने से पर्यटन के दृष्टिकोण से पूरे शाहाबाद क्षेत्र को फायदा होगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अक्सर स्थानीय लोगों ने यहां पर बाघ देखने के बारे में अवगत कराते रहते हैं। इस संबंध में मंत्रालय भी लगातार सक्रिय था। 70 के दशक में वह बड़ी संख्या में भाग होते थे, जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया था। केंद्र सरकार देश में बाघ संरक्षण के अगले दशक के लिए भविष्य और बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। देश में 51 टाइगर रिजर्व हैं और अधिक क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व नेटवर्क के तहत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे शाहाबाद क्षेत्र में वन अभ्यारण को लेकर कार्य हो रहा है। यहां पर विभिन्न तरह के प्रवासी पक्षी भी आते हैं। इसे ध्यान में रहकर कार्य योजनाएं तैयार हो रही हैं।

Related Post

ललन सिंह बोले- साम-दाम, दंड व भेद की नीति अपना रही भाजपा, लोकतंत्र खत्‍म कर सत्‍ता पर काबिज रहना है मकसद

Posted by - मई 21, 2023 0
पटना : साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा नेता…

प्रशांत किशोर ने किया दावा, नीतीश BJP के साथ मिलकर फिर NDA की सरकार बना सकते हैं

Posted by - नवम्बर 25, 2022 0
बिहार में एक राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावनाओं की तलाश में ‘जन सुराज यात्रा’ कर रहे प्रशांत किशोर ने…

शराबबंदी कानून के तहत दलितों-पिछड़ों पर से 4 लाख मुकदमे वापस ले सरकारः सुशील मोदी

Posted by - जुलाई 8, 2023 0
सुशील मोदी ने कहा कि पिछले साल जहरीली शराब से मोतिहारी-नवादा में बड़ी संख्या में लोगों के मरने की घटना…

जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष को बनाया हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Posted by - अप्रैल 17, 2022 0
पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नए अध्यक्ष नीतीश कैबिनेट के मंत्री व मांझी के बेटे संतोष मांझी होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp