गिरोह चलाने वाले गठबंधन की बात न करें : प्रो. रणबीर नंदन

49 0

पटना: जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की टिप्पणी पर जदयू ने कड़ा रूख अपनाया है। पूर्व विधान पार्षद और जदयू के प्रवक्ता डॉ. रणबीर नंदन ने कहा है कि राजद के नेताओं के मुंह से गठबंधन पर टिप्पणी अशोभनीय और बेतुकी लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद बिहार को बरबाद करने वाले गिरोह के रूप में काम करता है। 2005 के पहले भी राजद के नेता इसी काम में लगे रहते थे और आज भी इसी का प्रयास करते हैं। लेकिन गिरोह संचालन करने वालों को गठबंधन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

डॉ. नंदन ने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा का गठबंधन अटूट है। दोनों दलों के बीच आपसी समझ है। राजनीतिक हो या सामाजिक सभी मुद्दों पर दोनों दलों ने हमेशा बेहतर आपसी समझ दिखाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दोनों दलों के कदम हमेशा बिहार के विकास की ओर बढ़े हैं। अब राजद के नेता तेजस्वी यादव और उनके प्रवक्ता, एनडीए गठबंधन पर कुछ बोलते हैं तो यह न तो उनके दायरे में आता है और न ही उनकी समझ में। जदयू और भाजपा पूरे समझ का गठबंधन है।

डॉ. नंदन ने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने तो अपनी पार्टी का कोई ईमान रखा ही नहीं है। कहने को तो महागठबंधन बना रखे हैं लेकिन उपचुनाव में अपने ही सहयोगी दल के खिलाफ पूरा दम लगाकर चुनाव लड़े। हालांकि नतीजा जो निकला, उससे न तो कांग्रेस की बांछे खिलीं और न राजद की मंशा पूरी हुई। जनता ने एकतरफा एनडीए उम्मीदवारों को जिताया। अभी विधान परिषद का चुनाव होने वाला है, उसमें भी राजद-कांग्रेस के बीच तलवारें खिंच रही है। ऐसा योग गठबंधन नहीं गिरोह कहलाता है, जो बस अपने लिए सोचता है और वही राजद और कांग्रेस दिखा रहे हैं।

Related Post

सशक्त और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते भारत के प्रयासों को मिल रही सफलता : अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 22, 2021 0
22 नवंबर पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि सशक्त और आत्मनिर्भरता की…

हुंकार रैली बम ब्लास्ट में आये कोर्ट के फैसले का स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वागत

Posted by - नवम्बर 1, 2021 0
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 27 अक्टूबर 2013 गांधी मैदान में आहूत हुंकार…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में बिहार सरकार के अधिकारियों द्वारा मुर्दों को भी घर आवंटित-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 10, 2023 0
अनियमित, अबास्तबिक जिओ-टैगिंग औऱ गलत खातों में भुगतान कर अधिकारियों ने हड़पी राशि, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के अपने पत्र…

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बम धमाके के पीड़ितों को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलवाकर समस्याओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

Posted by - मार्च 11, 2022 0
विभागीय बैठक में प्रधानमंत्री अन्न योजना, स्मार्ट सिटी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का काम गुणवत्तापूर्ण व समय पर करने को…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp