स्वामी विवेकानंद के विचार देश और समाज को नई चेतना प्रदान करते हैं: अश्विनी चौबे

61 0

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार प्रस्तुत करते केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन

पटना, 12 जनवरी 2021 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत की सभ्यता, संस्कृति, संस्कार व स्वाभिमान के अमर स्वर के रूप में स्वामी विवेकानंद युगो युगांतर तक समाज एवं देश को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे। उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व देश, खासकर युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार देश एवं समाज में चेतना जागृत करते हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, दिल्ली द्वारा “भारत के पुनर्जागरण में स्वामी विवेकानंद का योगदान” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार अमर रहेंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक शब्द युवाओं में प्रेरणा जागृत करता है। बदलते आधुनिक परिवेश में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग आज काफी प्रासंगिक है। भारत के पुर्नजागरण में उनके विचारों का मार्गदर्शन काफी जरूरी है।  उन्होंने देश और समाज में जागृति लाने का कार्य किया। आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलते हुए विश्व गुरु बनने की ओर देश अग्रसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक शिव कुमार ने की। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष नीरज कुमार ने दिया। इस मौके पर प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन किया गया। ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोगों ने इस नाट्य मंचन को देखा।

Related Post

नीतीश ने राजद के मंत्रियों की हैसियत नौकरों-जैसी बनाई, सुशील मोदी का हमला

Posted by - जुलाई 9, 2023 0
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और…

जल्द JDU का RJD में होगा विलय”, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जेडीयू में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनी हुई

Posted by - जून 27, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर बड़ा दावा…

नीतीश सरकार का ध्यान सिर्फ जनता के सर्वांगीण विकास और साम्प्रदायिक सद्भाव पर : प्रो रणबीर नंदन

Posted by - मई 4, 2022 0
पटना. देश भर लाउडस्पीकर पर अजान पर पाबंदी लगाने और कॉमन सिविल कोड लागू करने की चर्चा चल रही है।…

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बुलडोजर-लाउडस्पीकर की बात कह कर सही मुद्दे से भटका रही

Posted by - मई 1, 2022 0
विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बुलडोजर और लाउडस्पीकर को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला…

निजी दौरे पर बरैल गांव पहुंचे थे लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान,चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

Posted by - अप्रैल 24, 2022 0
सुपौल अपने निजी दौरे को लेकर सुपौल के बरेल गांव पहुंचे लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान। जहां उन्होंने बिहार सरकार नीतीश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp