तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर एफआईआर करवाना बिहार सरकार की राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक है: संजीव झा

38 0

क्या अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है?: संजीव झा

पटना/15.01.2022

गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं पर बिहार सरकार द्वारा एफआईआर करवाना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायाक है।

 दिल्ली मे बुरा़ड़ी विधान सभा के विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत की अखंडता, शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक है। राजधानी पटना में 26 नवंबर, 2021 को हुई तिरंगा यात्रा के प्रति घृणा का भाव और आप कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाना नीतीश कुमार जी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

 संजीव झा ने बिहार सरकार से सवाल किया है कि क्या अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है? उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि आप कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक कुंठा एवं बौखलाहट में किए गए एफआईआर को अविलंब वापस लिया जाए।

 उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं बब्लू प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता एवं सुयश कुमार ज्योति पर सरकार ने इंडियन पैनल कोड, 143,188 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 51 एवं 57 के अन्तर्गत पटना के कोतवाली थाना में एक एफआईआर दर्ज की गयी है।

Related Post

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी : रामचंद्र प्रसाद सिंह

Posted by - मार्च 5, 2022 0
पटना: केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका अहम…

पटना में नगरनिगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा:मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टु सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

Posted by - सितम्बर 21, 2022 0
पटना : आज विनीता बिट्टु सिंह ने पटना नगरनिगम के मेयर पद के होने वाले चुनाव में अपना नामांकन कर…

मर्जी होती है तभी सरेंडर करते हैं अपराधी, इनकी गिरफ्तारी में पुलिस रहती है नाकाम,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 24, 2023 0
जनप्रतिनिधियों की पुलिस अधिकारियों द्वारा उपेक्षा के कारण दबती है जनता की आवाज़, प्राथमिकी दर्ज कराने वाले औऱ आरोपियों दोनों…

केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अरवल के चकिया गांव पहुँचकर जिंदा जलायी गयी पासवान महिला के परिजनों से की मुलाकात

Posted by - दिसम्बर 3, 2022 0
राज्य के सभी जिलों में दलित अफसरों की भी नियुक्ति राज्य सरकार- पशुपति पारस पटना। आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक…

दंत चिकित्सकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीरः मंगल पांडेय

Posted by - दिसम्बर 26, 2021 0
डेंटल एसोसिएशन के सम्मेलन में कोरोना वारियर्स सम्मानित पटना। इंडियन डेंटल एसोसिएशन, बिहार शाखा का वार्षिक सम्मेलन रविवार को राजधानी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp