भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

54 0

पटना:बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर से हमला बोला। भाजपा को अपने गठबंधन सहयोगी जद (यू) की उस मांग से नाराज बताया जा रहा है, जिसमें वह केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहा है। पश्चिम चंपारण से लोकसभा सदस्य जायसवाल ने एक लंबी फेसबुक पोस्ट में कहा कि बिहार को पहले से ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तुलना में अधिक केंद्रीय सहायता मिल रही है, जोकि जनसंख्या के मामले में लगभग समान आकार के हैं।

पटना, बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर से हमला बोला।

भाजपा को अपने गठबंधन सहयोगी जद (यू) की उस मांग से नाराज बताया जा रहा है, जिसमें वह केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहा है।

पश्चिम चंपारण से लोकसभा सदस्य जायसवाल ने एक लंबी फेसबुक पोस्ट में कहा कि बिहार को पहले से ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तुलना में अधिक केंद्रीय सहायता मिल रही है, जोकि जनसंख्या के मामले में लगभग समान आकार के हैं।

उन्होंने राज्य की कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया, जिसमें संसाधनों का पूरी तरह उपयोग नहीं किये जाने, उद्यमिता विरोधी रवैये और जनसंख्या नियंत्रण नीति को आगे बढ़ाने की अनिच्छा की ओर इशारा किया।

हालांकि, जायसवाल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।

भाजपा के पूर्व मुख्य सचेतक ने पिछले सप्ताह लोकसभा में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से पार्टी के सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा उठाए गए सवालों का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया।

जद (यू) के सांसदों ने जानना चाहा था कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार हाल ही में नीति आयोग द्वारा औद्योगिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े के तौर पर पहचाने गए बिहार और अन्य राज्यों को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर ”विशेष राज्य का दर्जा” देने पर विचार करेगी।

वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद से नीतीश कुमार के लिए राज्य को विशेष दर्जे की मांग एक राजनीतिक मुद्दा रही है।

Related Post

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दो दिवसीय यात्रा पर रविवार देर शाम पटना पहुंचेंगे पटना/बक्सर/रोहतास/ कैमूर

Posted by - फ़रवरी 20, 2022 0
20 फरवरी 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, कहा- अवैध संपत्ति के दस्तावेजी सबूत के आधार पर कार्रवाई कर रही सीबीआई

Posted by - मई 22, 2022 0
पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर 2008 में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने…

सामाजिक समरसता के प्रतीक थे बाबू वीर कुँवर सिंह : अरविन्द सिंह

Posted by - अप्रैल 22, 2023 0
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। गुलामी…

अब राजपथ पर नहीं,पीएम मोदी के ‘कर्तव्य पथ’ पर चलेगा नया भारत :  अरविन्द सिंह

Posted by - सितम्बर 9, 2022 0
पटना,  9 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि अब राजपथ पर…

चिराग का CM पर हमला- नीतीश इफ़्तार पार्टी करते हैं, लेकिन आगजनी के पीड़ितों से मिलने नहीं आते

Posted by - अप्रैल 9, 2023 0
चिराग ने कहा कि सरकार के मुखिया इफ़्तार पार्टी करते हैं, लेकिन इन ग़रीबो से मिलने नहीं आते हैं। चिराग…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp