मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

35 0

• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि |

• पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश |

पटना, 04 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि अंतरित भी कर दी गयी है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सहायता राशि अविलम्ब पीड़ितों को मुहैया करा दें।

ज्ञात हो कि दिनांक 22.11.2021 से 27.11.2021 के बीच मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) जूरन छपरा रोड नं0- 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रौशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के 9, पूर्वी चम्पारण के 02, शिवहर के 02, वैशाली के 03, समस्तीपुर 01, छपरा के 01 एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के 01 व्यक्ति शामिल हैं।

Related Post

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने भारतीय मानक ब्यूरो के शाखा कार्यालय व प्रयोगशाला के नवीनीकृत भवन का उद्धघाटन किया

Posted by - जुलाई 31, 2022 0
पटना, 31 जुलाई 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे…

मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व आयोजित दुआईया मजलिस में की शिरकत

Posted by - जून 6, 2023 0
पटना, 06 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व हज भवन में आयोजित…

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की

Posted by - दिसम्बर 31, 2021 0
. ओमिक्रोन के टेस्टिंग की जल्द से जल्द राज्य ही व्यवस्था करें ताकि ओमिक्रोन संक्रमितों का शीघ्र पता चल सके…

लालू यादव ने पटना में धूमधाम से मनाया अपना 75 वां जन्मदिन, केक के रूप में काटा 85 किलो का लड्डू

Posted by - जून 11, 2022 0
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना 75 वां जन्मदिन धूमधाम से अपने परिवार और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp