मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से भ्रमण कर बिहटा – सरमेरा-चंडी – हरनौत पथ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

71 0

पटना, 15 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सड़क मार्ग से भ्रमण कर बिहटा-सरमेरा-चंडी – हरनौत पथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सदिसोपुर, जट डुमरी में रुककर निर्माणाधीन पथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखाचित्र के माध्यम से इस पथ के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सदिसोपुर आर०ओ०बी०, जट डुमरी आर०ओ०बी०, बिहटा – दनियावां पथ निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक आर०ओ०बी० निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क के कार्य को तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में और सहुलियत हो तथा इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि पुनपुन के पुराने पथ को भी ठीक से मेंटेन रखें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

भूमिहार महिला समाज ने जरूरतमंदों के बीच , कुछ पुराने कपड़े फ़ूड पैकेट का बितरण किया ।

Posted by - दिसम्बर 25, 2021 0
पटना:  भूमिहार महिला समाज के द्वारा झोपड़ियों में रहने वाले एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबलों का वितरण…

पूर्व विधान पार्षद एवं अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Posted by - जनवरी 14, 2024 0
पटना 14 जनवरी 2024- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद एवं अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर…

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर गंगा तटों पर बने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Posted by - नवम्बर 8, 2021 0
पटना, 08 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व…

मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - मार्च 7, 2022 0
पटना, 07 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को…

पूर्व विधायक डॉ० इजहार अहमद द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 17, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्रा कंटिनेंटल में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पूर्व…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp