मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया,

39 0

संस्कृति और विरासत बिहार की पूँजी रही है। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद काफी प्रसन्नता होगी- मुख्यमंत्री

पटना, 28 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान वहाँ के प्रदर्शों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अध्ययन केन्द्र, दीर्घा, बाल दीर्घा, वन्य जीव, विभिन्न राजवंशों के इतिहास सहित सिक्के, मूर्ति, अन्य अवशेषों का बारिकी से अवलोकन कर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बिहार संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं के प्रदर्शों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी यहाॅ के प्रदर्शों के संबंध में भी लोग अवगत हो सकते हैं, इसकी भी व्यवस्था की गयी है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति और विरासत बिहार की पूँजी रही है। प्रदर्शों को ठीक ढ़ंग से सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था की जाय। बिहार के समृद्ध इतिहास को नई पीढ़ी को जानकारी देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अवशेषों को यहाँ सुरक्षित रखा गया है ताकि बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में एक-एक चीज की जानकारी लोगों को मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी प्रदर्शों के बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में विस्तृत रूप से लिखवायें ताकि लोगों को एक-एक चीज की जानकारी सहज ढंग से मिल सके। जो भी अवशेष यहाॅ रखे गये हैं, वो कहाँ से मिले हैं, उनका काल खण्ड क्या है, उनसे संबंधित ऐतिहासिक तथ्य क्या हैं, इन सब चीजों के बारे में ठीक ढंग से बड़े अक्षरों में लिखवायें ताकि नई पीढ़ी उसे देखने के साथ-साथ पूरी तरह समझ सके और उन्हें अपने पौराणिक इतिहास के बारे में आइडिया मिल सके। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद उन्हें काफी प्रसन्नता होगी।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की महत्वपूर्ण महाबैठक अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाप सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुआ.

Posted by - फ़रवरी 1, 2022 0
पटना-बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की एक अति महत्वपूर्ण महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाप सिंह…

पटना में 17 जून को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक, झारखंड सहित 4 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Posted by - जून 11, 2023 0
अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 20 अधिकारियों का…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 11, 2023 0
पटना, 11 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की जीविका दीदियों…

मुख्यमंत्री ने पारस एच०एम०आर०आई० हॉस्पिटल परिसर में अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग का किया उद्घाटन

Posted by - अक्टूबर 7, 2023 0
पटना, 07 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिलापट्ट का…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp