अश्विनी चौबे के सास के वार्षिक श्राद्ध–श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने पुष्पार्पण कर याद किया

59 0

पटना, 16 अप्रैल 2022

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के सास स्व.चंद्रप्रभा द्विवेदी के वार्षिक श्राद्ध–श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पुष्पार्पण कर याद किया। लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल, छज्जू बाग, पटना में दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनैतिक–सामाजिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने भाग लिया। अश्विनी कुमार चौबे मेहमानों की अगवानी करते रहे। इस दौरान भजन संध्या का कार्यक्रम भी चलता रहा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक अनिल सिंह, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केसरी, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,डॉक्टर प्रभात कुमार, सिविल सर्जन, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्व.चंद्रप्रभा द्विवेदी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post

मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना देने बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

Posted by - जनवरी 1, 2024 0
पटना 01 जनवरी 2024 :- आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार…

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एक दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न

Posted by - अक्टूबर 1, 2023 0
विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं सत्ता चाहिए : मुकुल आनंद समस्तीपुर : स्थानीय जननायक कर्पूरी सभागार में भारतीय विश्वकर्मा…

CM नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कहा- बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक

Posted by - अक्टूबर 23, 2022 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।…

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से पूर्व उपसभापति बिहार विधान परिषद श्री सलीम परवेज जदयू में शामिल होने के पश्चात शिष्टाचार मुलाकात करते हुए,

Posted by - अक्टूबर 17, 2021 0
साथ में जदयू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि  रहे मौजूद।
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp